Uttarakhand DIPR
ppp

वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की पहल

खबर शेयर करें
वरिष्ठ नागरिकों को कराई अमृत उद्यान की विशेष यात्रा

नई दिल्ली। वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के समन्वय में एक पहल की गई। इस पहल के तहत  वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान की एक विशेष यात्रा का आयोजन किया गया। यह बुजुर्गों की देखभाल और समर्थन के लिए निरंतर प्रयास को दर्शाता है।

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस के वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा प्रकोष्ठ ने 17 मार्च 2026 को 42 वरिष्ठ नागरिकों के लिए राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान की एक विशेष यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा उद्यान के विशेष रूप से केवल वरिष्ठ नागरिकों के लिए खोले जाने के दौरान आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने इस भ्रमण का भरपूर आनंद लिया और अमृत उद्यान प्राकृतिक सुंदरता, विरासत और जैव विविधता को देखने का अवसर प्राप्त किया। उन्होंने इस अनुभव को सार्थक और सुखद बताया।

दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ऐसे कार्यक्रमों और सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top