हल्द्वानी। चोरगलिया थाना क्षेत्र के गजेपुर निवासी खनन कारोबारी ने देर रात अपने घर में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई पर उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक घटना से पहले घर में किसी बात को लेकर पारिवारिक कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाद बढऩे पर खनन कारोबारी कमलेश बेलवाल ने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल उठाई और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे की ओर दौड़े, जहां वह खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।







Leave a Comment