Uttarakhand DIPR
rape e1597420826633

देवर संग मेला देखने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो नामजद समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। देवर संग सरस मेला देखकर बाइक से लौट रही महिला के साथ देवर के ही दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किच्छा बाईपास रोड पर आरोपियों ने तमंचे और चाकू के बल पर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दो नामजद समेत चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक शहर निवासी महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि रविवार रात वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में सरस मेला देखने गई थी। यहां इंडियन आइडल विजेता पवनदीप के प्रोग्राम के बाद रात करीब 10 बजे वह देवर के साथ बाइक पर लौट रही थी। बताया कि उन्हें इंदिरा चौक से घर जाना था लेकिन देवर के दोस्तों ने उन्हें किच्छा बाईपास सडक़ से चलने के लिए कहा। बीएचईएल कंपनी के पीछे सुनसान सडक़ पर पहुंचने पर देवर के दोस्तों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दो दोस्तों ने तमंचे व चाकू के बल पर महिला से बारी-बारी दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्होंने तीसरे युवक को भी बुलाया और उससे भी दुष्कर्म करने को कहा लेकिन वह मौके पर आकर चला गया। महिला किसी तरह देवर के साथ घर पहुंची और पति व परिजनों को घटना की जानकारी दी।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने राजा निवासी खेड़ा, करन निवासी भदईपुरा और दो अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top