Uttarakhand DIPR
Crime

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुके युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

खबर शेयर करें

नैनीताल। अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरे युवक की संदिग्ïध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नैनीताल घूमने आया था। बताया जा रहा है कि युवक की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसके मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक कोटद्वारा का रहने वाला सुमित सिंह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नैनीताल घूमने आया था। वह एक होटल में ठहरा था, देर रात सुमित की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे होटल कर्मचारियों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि दोनों ने बताया था कि वे नैनीताल घूमने जा रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस जॉच कर रही है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top