पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के घाट इलाके में हुए एक सडक़ हादस में बारात से लौट रही एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर घाट के पास कार संख्या यूके 06 एजेड 8788 अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार योगेश कुमार और उनकी पत्ïनी निधि आर्या की मौत हो गइ। बताया जा रहा है कि दोनों बारात से लौट रहे थे तभी उनके साथ यह हादसा हो गया। हादसा रविवार देर शाम हुआ। पुलिस को सूचना मिली थी कि मटेला बैंड से करीब एक किलोमीटर आगे शहीद द्वार के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।
अंधेरा होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को कड़ी मशक्ïक का सामना करना पड़ा। किसी तरह से शवों को खाई से बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारण की जांच कर रही है।







Leave a Comment