Uttarakhand DIPR
Deepak

एनडीए की पासिंग आउट परेड में बागेश्वर के दीपक कांडपाल को ‘राष्ट्रपति गोल्ड मेडल’

खबर शेयर करें
परिवार, जिला और प्रदेश में खुशी की लहर

बागेश्वर। बागेश्वर के एक साधारण परिवार के दीपक कांडपाल को नेशनल डिफेंस अकेडमी (एनडीए) की 149वीं पासिंग आउट परेड में ‘राष्ट्रपति गोल्ड मेडल’ से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान एनडीए के सर्वश्रेष्ठ कैडेट को प्रदान किया जाता है।

दीपक का बचपन संघर्षो के बीच बीता। उसके पिता टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। सीमित संशाधनों के बावजूद परिवार ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। दीपक की प्रारंभिक पढ़ाई गरुड़ के सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल से हुई। 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय गगरिगोल से की, जहां उन्होंने 12वीं में जिला टॉप किया। स्नातक की पढ़ाई दिल्ïली यूनिवर्सिटी से की और साथ ही एनडीएकी तैयारी भी जारी रखी। बचपन से ही दीपक का सपना भारतीय सेना में अधिकारी बनने का था।

दीपक की मेहनत रंग लाई और वर्ष 2022 में उन्होंने एनडीए ज्वाइन किया। तीन वर्षों के कठिन सैन्य प्रशिक्षण के बाद उन्हें 149वीं पासिंग आउट परेड में सर्वोच्च कैडेट सम्मान ‘राष्ट्रपति गोल्ड मैडल’ से सम्मानित किया गया। दीपक की इस उपलब्धि से उनके परिवार, बागेश्वर जिला और पूरे उत्तराखण्ड में खुशी की लहर है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top