Uttarakhand DIPR
Uttrakhand Board

उत्तराखण्ड में बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से, 2 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा

खबर शेयर करें
नकल विहीन परीक्षा के लिए तीन स्तरों पर सचल दल गठित

रामनगर। उत्तराखण्ड में 21 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही बोर्ड की परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए तीन स्तरों पर सचल दल गठित किए जाएंगे। सचल दल राज्य, मंडल और जिलास्तर पर गठित होंगे। उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षाओं में 1261 परीक्षा केंद्रों पर दो लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा देंगे। इसमें 50 एकल और 1211 मिश्रित केंद्र हैं। इन केंद्रों में 156 संवेदनशील और छह अति संवेदनशील हैं।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक के मुताबिक उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के संस्थागत एवं व्यक्तिगत आवेदन पत्रों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर लिया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 39 केंद्र बनाए गए हैं। जबकि मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 16 गढ़वाल और 13 कुमाऊं मंडल में हैं। हर मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top