Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 01 11 at 17.16.17

उपनल कर्मियों के लिए समान कार्य, समान वेतन का आदेश जारी

खबर शेयर करें

देहरादून। लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड सरकार ने उपनल कर्मियों के लिए समान कार्य, समान वेतन का आदेश जारी कर दिया है। उपनल कर्मचारी संगठन लंबे समय से इस मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। सरकार के आश्वासन के बाद कर्मचारियों में अपना विरोध प्रदर्शन और हड़ताल ख़त्म की थीण् अब सरकार ने अप्रैल कर्मचारियों के लिए समान वेतन समान कार्य के लिए आखिरकार आदेश कर दिए गए हैंण् कोर्ट के आदेशों के क्रम में सरकार ने यह फैसला लिया ह।

सचिव सैनिक कल्याण दीपेन्द्र चौधरी ने उत्तराखंड शासन की ओर से यह आदेश जारी किया है। इस आदेश में 12 नवंबर 2018 को कट ऑफ डेट रखा गया है। शासन से जारी आदेश के अनुसार अकुशल क्रमिक का वेतन लेवल वन, अद्र्घ कुशल श्रमिक का वेतन लेवल टू, कुशल कर्मी का लेवल चार, उच्च कुशल का लेवल सात और अधिकारी वर्ग को लेवल 10 की बेसिक सैलरी में अनुमन्य की गई है।

उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विनोद गोदियाल ने सरकार के इस फैैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी कैबिनेट मंत्री और उपनल कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के लिए बनायी गई समितियों के सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top