Uttarakhand DIPR
Nabeen

नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अपना नया अध्यक्ष चुन लिया है। नितिन नबीन को निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। 19 जनवरी को उन्होंने नामांकन किया था, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। हालांकि उनके अध्यक्ष बनने का औपचारिक ऐलान मंगलवार को हुआ। वहीं आज उन्होंने पदभार संभाल लिया है। इस दौरान बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के 12वें अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं। उन्हें मंच पर मंगलवार को निर्वाचन पत्र भी सौंपा गया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। भाजपा की राष्ट्रीय कमान संभालने से पहले नितिन नबीन ने मंगलवार को विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने सुबह 8 बजे झंडेवालान मंदिर में माता के दर्शन किए इसके बाद हनुमान मंदिर और बंगला साहिब गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका।

पीएम ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नबीन को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं देता हूं। बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानी पार्टी की छोटी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया लोकतंत्र तरीके से बीजेपी के संविधान को ध्यान में रखकर चल रही थी। अब उसका विधिपूर्व समापन हुआ।भारतीय जनता पार्टी की लोकतांत्रिक आस्था, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है। पीएम ने कहा कि भाजपा एक संस्कार है, परिवार है। हमारे यहां मेंबरशिप से ज्यादा रिलेशनशिप होती है। बीजेपी पद से नहीं प्रक्रिया से चलती है। हमारे यहां पदभार एक प्रवक्ता है और कार्यभार एक जीवनभर की जिम्मेदारी है। हमारे यहां अध्यक्ष बदलते हैं लेकिन आदर्श नहीं बदलते हैं। नेतृत्व बदलता है लेकिन दिशा नहीं बदलती।
उन्होंने कहा कि अटल जी, अडवाणीजी और मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में बीजेपी ने जीरो से शिखर तक का सफर देखा है। केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा एनडीए की सरकार बनी। मैं पूर्व के सभी अध्यक्षों का उनके अमूल्य योगदान के लिए देश के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं की ओर से बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top