Uttarakhand DIPR
Om Birla

सदन की उपस्थिति तभी दर्ज होगी जब वे सदन में उपस्थित होंगे- बिरला

खबर शेयर करें
बजट सत्र से प्रभावी होगा नया नियम

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने घोषणा की है कि अब सांसदों की उपस्थिति तभी दर्ज की जाएगी जब वे सदन में अपने निर्धारित सीटों पर शारीरिक रूप से उपस्थित होंगे। यह नया नियम आगामी बजट सत्र से प्रभावी होगा। बिरला ने 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के दौरान मीडियाकर्मियों से संक्षिप्त बातचीत में यह जानकारी दी।
लोकसभा अध्यक्ष ने सूचित किया कि संसद परिसर में सदन कक्ष के बाहर से सदस्यों को उपस्थिति दर्ज करने की पूर्व व्यवस्था को समाप्त किया जा रहा है, जो विधायी कामकाज में गंभीरता और अनुशासन की आवश्यकता को रेखांकित करता है। बिरला ने कहा कि अब उपस्थिति तभी दर्ज की जाएगी जब सदस्य सदन के अंदर बैठे होंगे। पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। साथ ही सदन स्थगित होने के बाद कोई भी सदस्य उपस्थिति दर्ज नहीं कर सकता। भले ही यह व्यवधान के कारण हो। इस कदम से सदस्यों को प्रतिदिन कार्यवाही की शुरुआत से सदन में उपस्थित होने के लिए प्रोत्साहन मिलने की संभावना है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top