Uttarakhand DIPR
Guldar 1

गुलदार ने नेपाली मजदूर को बनाया निवाला, आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें

गुलदार आदमखोर घोषित, शूट करने के आदेश जारी

पौड़ी। पौड़ी में गुलदार की दहशत बढ़ती जा रही है। आज सुबह फिर गुलदार ने एक व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया। घटना से लोगों में भय के साथ आक्रोश ब्याप्त है। गढ़वाल वन प्रभाग क्षेत्र में एक बार फिर गुलदार की सक्रियता बढऩे से दहशत का माहौल बन गया है। गुरुवार सुबह गुलदार ने एक नेपाली मूल के मजदूर पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

ग्राम प्रधान बाड़ा नवदीप सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतक की पहचान 50 वर्षीय लक्ष्मण साही, निवासी बड़ा गांव, जिला करनाली, प्रदेश सालियान, नेपाल के रूप में हुई है। वह वर्तमान में बाड़ा गांव ब्लॉक पौड़ी में रहकर मजदूरी का काम कर रहा था। गुरुवार सुबह लक्ष्मण गांव के धारे में नहाने गया था। नहाने के बाद घर लौटते समय घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों को रास्ते में खून के धब्बे और लक्ष्मण की जैकेट गिरी हुई मिली तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। झाडिय़ों में लक्ष्मण का अध खाया शव बरामद हुआ। इसके बाद तुरंत प्रशासन और वन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर प्रशासन और वन विभाग की टीम करीब साढ़े 8 बजे मौके पर पहुंची, लेकिन घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे शूट करने की मांग को लेकर सडक़ पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब छह घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद दोपहर एक बजे गुलदार को आदमखोर घोषित किए जाने का आदेश जारी किया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने बताया कि गुलदार को आदमखोर घोषित कर दिया गया है और अंतिम विकल्प के रूप में उसे शूट करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top