Uttarakhand DIPR
dhami 2

सीएम धामी ने मुनस्यारी में लोगों से किया संवाद, लोगों की समस्याएं सुनी

खबर शेयर करें

मुनस्यारी, पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी पहुंचे, इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया। सीएम धामी ने प्रात: काल भ्रमण किया और इस दौरान वे लोगों से मिले। सीएम ने देश की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों तथा स्थानीय लोगों के साथ चाय भी पी और उनका हालचाल पूछा। मुनस्यारी के लोगों ने मुख्यमंत्री से सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए, जिनके समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रात:काल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी स्थानीय लोगों से संवाद करते नजर आए और उन्होंने लोगों का हालचाल भी जाना। सीएम ने सरकार द्वारा संचालित विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर फीडबैक भी लिया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्रों को सुविधाओं से जोडऩे की दिशा में निरंतर कार्य जारी है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top