Uttarakhand DIPR
crime e1650005413836

घर के अंदर मिला शिक्षिका का जला शव, कई साल से रह थी एक व्यक्ति के साथ

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। रुद्रपुर के कौशल्या फेज-2 कॉलोनी में उस समय हडक़ंप मच गया जब एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका का जला हुआ शव घर के अंदर से बरामद हुआ। मृतका पिछले कई सालों से एक व्यक्ति के साथ रह रही थी, जिसे पुलिस ने संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जब कॉलोनी से धुआं उठता दिखा तो पड़ोसी वहां पहुंचे लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोडऩे पर अंदर महिला का शव जला हुआ मिला। मृतका की पहचान अल्मोड़ा निवासी सुषमा पंत (53) के रूप में हुई है, जो किच्छा के एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि शिक्षिका पिछले करीब 15 सालों से यूपी के अजय मिश्रा के साथ रह रही थी जो रुद्रपुर के दक्ष चौराहे पर होटल चलाता है। मंगलवार सुबह अजय होटल गया था लेकिन जब दोपहर को लौटा तो दरवाजा बंद मिला और अंदर से कोई आवाज नहीं आई। दरवाजा तोडऩे पर महिला का शव जली हालत में फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घर को सील कर दिया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top