Uttarakhand DIPR
Accident jpg

तेज रफ्तार थार ने सुपरवाइजर को रौंदा, मौके पर ही मौत

खबर शेयर करें
नशे की हालत में थे कार सवार युवक, पुलिस ने लिया हिरासत में

हल्द्वानी। घर से पैदल ड्यूटी जा रहे सुपरवाइजर को एक तेज रफ्तार थार ने जोरदार टक्ïकर मार दी, जिससे सुपरवाइजर की दर्दनाक मौत हो गर्ई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार में तीन से चार युवक सवार थे, जो कथित रूप से नशे की हालत में थे। वाहन से शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर थार को कब्जे में ले लिया है और कार सवार युवकों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार सत्यलोक कॉलोनी डहरिया निवासी 55 वर्षीय जीवन पंत पुत्र बद्रीदत्त किच्छा के शिमला पिस्तौर स्थित किंग फिशर कंपनी में सुपरवाइजर थे। रोजाना की तरह वह शनिवार सुबह घर से पैदल ड्यूटी के लिए निकले और टीपीनगर चौराहे से कंपनी जाने के लिए वाहन पकडऩे को जाने लगे। तभी रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रही लखनऊ नंबर की एक थार ने अचानक तेज मोड़ पर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। थार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह एक दुकान से टकराने के बाद सीधे जीवन पंत को रौंदती चली गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थार में तीन से चार युवक सवार थे, जो कथित रूप से नशे की हालत में थे। वाहन से शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top