Uttarakhand DIPR
Swadeshi

मुख्यमंत्री ने स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ जनजागरूकता अभियान का किया नेतृत्व

खबर शेयर करें
  स्वदेशी का उपयोग करने के लिए किया प्रेरित

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वो स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें और इस पहल को देश भर में एक अभियान के रूप में चलाने की बात कही है। पीएम मोदी की अपील के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के पलटन बाजार में आयोजित स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, तो देश की आर्थिक स्थिति और स्थानीय रोजगार दोनों को बल मिलेगा। सीएम ने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है। स्वदेशी अपनाओ देश को मजबूत बनाओ के मंत्र को अपनाकर हम न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं, बल्कि स्थानीय उत्पादकों, शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों को भी आत्मनिर्भर बना सकते हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top