Uttarakhand DIPR
Atul

पिता के साथ घोड़ा-खच्चर चलाने वाले अतुल अब पढ़ेगे आईआईटी मद्रास में

खबर शेयर करें
ऑल इंडिया में हासिल की 649वीं रैंक

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के छोटे से गांव बीरों देवल के रहने वाले अतुल कुमार ने कठिन हालात, सीमित संसाधन और परिवार की जिम्मेदारी के बीच वह कर दिखाया जो हर युवा के लिए प्रेरणादायी है। अतुल ने केदारनाथ यात्रा के दौरान अपने पिता के साथ घोड़ा-खच्चर चलाकर आजीविका चलाने वाला यह युवक अब आईआईटी मद्रास में एमएससी गणित की पढ़ाई करेगा।

अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी बाधा कठिन नहीं होती। आईआईटी जेएएम 2025 में अतुल ने ऑल इंडिया में 649 वीं रैंक हासिल की है। अपनी मेहनत, लगन और इच्छाशक्ति से अतुल ने यह साबित कर दिखाया है।
अतुल ने गढ़वाल विश्वविद्यालय से बीएससी अंतिम वर्ष की पढ़ाई की है। इस दौरान वे रोजाना 4-5 घंटे पढ़ाई करते थे। केदारनाथ यात्रा सीजन में वे अपने पिता के साथ घोड़ा-खच्चर चलाते और परिवार की आर्थिक मदद करते हैं। जब उन्हें पढ़ाई करनी होती है तो तब उनका छोटा भाई यह काम संभालता है। अतुल का परिवार पूरी तरह केदारनाथ यात्रा पर निर्भर है। पिता ओमप्रकाश वर्षों से घोड़ा-खच्चर चलाते आ रहे हैं। जबकि मां गृहणी हैं। परिवार में माता-पिता, एक विवाहित बड़ी बहन, छोटा भाई और बहन हैं।

बोर्ड परीक्षाओं में भी रहा शानदार रिकॉर्ड

अतुल इससे पहले उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं कक्षा में राज्य में 17वीं रैंक और 12वीं में 21वीं रैंक प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने खुद ही बिना कोचिंग के जेएएम की तैयारी की और अब आईआईटी मद्रास में दाखिला मिल रहा है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top