चमोली। पहाड़ी से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक की मानसिक हालत सही नहीं थी। जिस वजह से वह पहाड़ी पर चढ़ गया। उसके साथियों और एसडीआरएफ जवानों के समझाने पर भी वह नहीं माना। इसी बीच पहाड़ी से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
पुलिस के मुताबिक, बल धन टुडू (27 ) नामक युवक झारखंड का रहने वाला था। युवक इसी महीने अपने साथियों के साथ बदरीनाथ में मजदूरी करने आया था। लेकिन उसकी मानसिक हालत खराब होने पर उसके साथी उसे वापस झारखंड ले जा रहे थे। रास्ते में वह अपने साथियों से हाथ छुड़ाकर भाग गया।
यह भी पढ़ें:जंगल में घास लेने गई महिला की फिसलने से दर्दनाक मौत
इसके बाद वह हेलंग में एक पहाड़ी पर चढ़ गया, जिसे देख उसके साथियों के होश फाख्ता हो गए। साथियों ने उससे नीचे उतरने की अपील की लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने उसे नीचे उतारने के लिए कवायद शुरू की, लेकिन तब तक उसका हाथ फिसला और सीधे नीचे गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। यह घटना बीती रविवार की बताई जा रही है। इसका खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देख सबके रोंगटे खड़े हो रहे हैं।


Leave a Comment