Uttarakhand DIPR
LATEST NEWS
Kwarab

क्वारब में 16 जुलाई तक रात को वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। एनएच-109 में क्ïवारब पुल के पास पहाड़ी से लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए अब 18 जुलाई तक रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। सिर्फ एंबुलेंस, क्रेन और आवश्यक सेवाओं वाले वाहन चल सकते हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब के पास 200 मीटर हिस्से में लगातार भूस्खलन हो रहा है। एनएच वर्तमान में यहां पर सुरक्षात्मक कार्य कर रहा है। डीएम आलोक कुमार पांडे ने बताया कि सडक़ पर पहाड़ी से पत्थर, मलबा गिर रहा है। यहां से रात के वक्त वाहनों के लिए आवाजाही करना किसी जोखिम से कम नहीं है। लोगों की सुरक्षा को दखते हुए अब रात को मार्ग बंद करने का निर्णय लिया गया है। आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रतिबंधित समय पर सडक दुर्घटना और वाहन संचालन के लिए संबंधित चौकी और थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी होगी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top