6 साल के तेगबीर ने एल्ब्रस की चोटी फतह कर बनाया रिकार्ड
चंडीगढ़। पंजाब के छह साल के बच्चे तेगबीर सिंह ने रूस के माउंट एल्ब्रस की 18510 फीट ऊंची चोटी फतह कर विश्व रिकार्ड बना दिया है। तेगबीर ने 20 जून को चोटी पर तिरंगा लहरा दिया। दूसरी कक्षा में पढऩे वाला छह साल, नौ महीने का तेगबीर माउंट एलब्रस फतह करने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र का पर्वतारोही बन गया है।
अल्ब्रस क्षेत्र का सामान्य तापमान शून्य से 10 डिग्री से. तक नीचे रहता है। तेगबीर ने महाराष्ट्र के कुशाग्र का रेकार्ड तोड़ा है। जो उन्होंने 2024 में सात साल तीन महीने की उम्र में माउंट अल्ब्रस पहुंचा था।


Leave a Comment