Uttarakhand DIPR
LATEST NEWS
Accident jpg

मां के निधन पर दिल्ली से घर आ रहे थे बेटे, कार नाले में गिरी चालक की मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। दिल्ली से चौखुटिया आ रही बोलेरो शनिवार की तड़के मोहान फैक्ट्री के आगे एक नाले में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों का रामनगर में इलाज चल रहा है।

चौखुटिया के भैल्टा गांव के रहने वाले पूरन सिंह पुत्र धन सिंह मनराल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं, उनकी माता हंसी देवी का शुक्रवार को निधन हो गया था। मां के निधन होने पर पूरन सिंह के साथ दिल्ली से उसके भाई भोपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, आनंद सिंह गांव आ रहे थे।
वे सभी शुक्रवार की रात 8 बजे दिल्ली से चौखुटिया चलने वाले बोलेरो में सवार हुए। सुबह 4 बजे मोहान आईएमपीसीएल फैक्ट्री से आगे कफलगाड़ी नाले पर ओवरटेक करते समय बोलेरो नाले में 50 मीटर नीचे खाई में गिर गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से पुलिस ने रामनगर अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चौखुटिया निवासी चालक भीम सिंह की मौत हो गयी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top