देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की सडक़ों एवं पुलों के निर्माण हेतु 66.12 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि के तहत जनपद में सडक़ों- पुलों का निर्माण, सडक़ों का चौड़ीकरण, डामरीकरण, सुधारीकरण, हॉटमिक्स का कार्य किया जाना है।
जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के लम्बरपुर से लांघा मोटर मार्ग को डेढ़ लेन से दो लेन में डीबीएम, चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण के कार्य हेतु 10.86 करोड़ जारी किए गए हैं। देहरादून के ही विधानसभा क्षेत्र राजपुर रोड के देहरादून-रायपुर रोड में चूना भट्टा के निकट रिस्पना नदी पर 55 मीटर विस्तार सेतु का निर्माण कार्य हेतु 5.84 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
नैनीताल जिले कीविधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी के अंतर्गत पनचक्ïकी चौराहे से कमलुवागांजा 8.200 कि0मी0 लम्बी नहर कवरिंग का कार्य एवं चौफुला चौराहे से कठघरिया चौराहे तक 3.100 किमी, कुल लम्बाई 3.800 किमी तक के निर्माण हेतु 12.45 करोड़ की स्वीकृति दी है।

जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर की पोखरी-बैगनिया व पोखरी बिनवाल हेतु चायखान से बलिया होते हुए सम्पर्क मार्ग के किमी 1 से 9 में डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य हेतु 6.38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत कालसन ठांठा मोटर मार्ग से बनोली सुदर्का, ठांठा मोटर मार्गों का सुधारीकरण का कार्य हेतु 3.46 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।
जनपद चम्पावत की विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में शहीद शिरोमणि चिल्कोटी(गौडी-किमतोली) मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य हेतु 9.58 करोड़ जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में टनकपुर के आन्तरिक मार्गों का हॉटमिक्स, सुधारीकरण कार्य हेतु 5.98 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।
जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अन्तर्गत ट्रांजिट कैम्प में झील से चामुण्डा मंदिर तक मार्ग का पुन: निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य (शिवनगर से ट्रांजिट कैम्प मुख्य मार्ग का अवशेष भाग) हेतु 2.2 करोड़, जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के रूद्रपुर ब्लॉक के अन्तर्गत मुख्य बाजार के मध्य सम्पर्क मार्गों का हॉटमिक्स द्वारा पुन: निर्माण कार्य हेतु 2.82 करोड रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।
जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी के विकासखण्ड जौनपुर के अन्तर्गत बिलोंदी पुल से फिडोगी-धनौल्टी मोटर मार्ग के कार्य हेतु 3.70 करोड धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा बरोटीवाला-अम्बाड़ी मोटर मार्ग पर 20 मी0 से गार्डर ब्रिज के निर्माण हेतु 2.19 करोड़ धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है।
जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अन्तर्गत कमल नदी गुन्याटिगांव मोटर मार्ग विस्तारीकरण का कार्य हेतु 4.00 लाख, विधानसभा क्षेत्र पुरोला के विख पुरोला के अंतर्गत गुन्याटिगांव के खेल मैदान इण्टर कालेज मंदिर मार्ग तक इण्टरलॉकिंग का निर्माण कार्य हेतु 26.00 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतलहर के बचाव हेतु अलाव जलाने व कम्बल वितरण हेतु इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी प्रदेश के समस्त जनपदों में से 12 जनपदों को 10 लाख प्रति जनपद तथा पौड़ी गढ़वाल को 15 लाख रुपए जारी किए हैं। इस प्रकार कुल धनराशि 135.00 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

