Uttarakhand DIPR
leopard

गुलदार ने किया हमला, हिम्मत से बची महिला की जान

थलीसैंण। तहसील चाकीसैंण के ग्राम मरखोला में महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया है। हमले में महिला के गाल, हाथ व कंधे पर नाखून के निशान आए हैं। महिला के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। ग्रामीणों ने घायल महिला को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाकीसैंण में भर्ती कराया। उपचार के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
बताया जाता है कि मरखोला गांव की दीपा देवी (52 )पत्नी कमल सिंह बीते रविवार शाम गांव के नजदीक के जंगल में घास लेने गई थी। जहां घात लगाए गुलदार ने दीपा देवी पर हमला कर दिया।

140820240458 1
Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top