Uttarakhand DIPR
Accident jpg

नोएडा के पर्यटकों का वाहन खाई में गिरा, दो की मौत

खबर शेयर करें

देहरादून। देहरादून मसूरी मार्ग पर शुक्रवार सुबह मैगी प्वाइंट के पास बड़ा हादसा हो गया। नोएडा के पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई। वाहन में छह पर्यटक सवार थे।
सुबह 112 से सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी के निकट एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है। सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा के प्रभारी एएसआई विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में तत्काल एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें: सीपीएम के दिग्गज नेता सीताराम येचुरी का निधन, एम्स में थे भर्ती

 

तीन व्यक्ति स्वयं वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क तक आ गए थे। इन्हें मामूली चोटें आई थीं, लेकिन बाकी तीन व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही फंसे हुए थे। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही थी, जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा जिला पुलिस व फायर सर्विस के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर एक घायल व्यक्ति को बाहर निकाला गया। दो शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक
– अनिल कुमार पुत्र बालेराम निवासी सेक्टर 134 , नोएडा, जिला गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश ( 32) -वाहन चालक
– अजय पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र -31 वर्ष (मृतक)

घायल
 – गुल्लू पुत्र बालेराम निवासी उपरोक्त (29)
– राजू पुत्र रविंद्र निवासी नगली बजितपुर , सेक्टर 135 नोएडा उत्तर प्रदेश (30)
 – मोनू पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश (28) 
 – सुभाष पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर (27)

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top