Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 08 29 at 16.10.23 jpeg

कार सवार युवकों ने स्कूटी से जा रही लड़कियों से की छेड़छाड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी ।  हल्द्वानी में फिल्म देखकर देर रात घर लौट रहीं दो युवतियों को कार सवार अराजक तत्वों ने करीब एक घंटे तक परेशान किया। अपने दोनों वाहन स्कूटी के आगे लगाकर उनका रास्ता भी रोका। कार को स्कूटी के आगे लगाकर छेड़छाड़ का प्रयास किया। उधर दोनों युवतियों ने इसका वीडियो भी बनाया है और एक्स पर शेयर भी किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

बुधवार को एक्स पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ। इसमें दो युवतियां हाईवे पर स्कूटी से जाती हुई दिख रही हैं। इसी बीच एक कार स्कूटी के आगे चलने लगती है जबकि दूसरी कार उनके पीछे लगी रहती है। युवक कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर लड़कियों को गलत इशारे करते हुए दिख रहे हैं। कार अनियंत्रित होकर सड़क से गुजरती है और एक युवक गिरने से बाल-बाल बच जाता है। लड़के युवतियों पर गलत कमेंट्स भी कर रहे हैं।

वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने तत्काल इसका संज्ञान लिया और कार सवारों की तलाश शुरू की। उधर हल्द्वानी निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी जिसमें कहा गया कि वह अपनी बहन के साथ रात करीब 10:30 बजे सेक्रेट हार्ट स्कूल से मुखानी की तरफ जा रही थी। दो कार सवारों ने उनका पीछा किया। कई बार उनके आगे वाहन को लगाया। दोनों वाहनों से हमारा रास्ता भी रोका गया और उनसे छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की। देर शाम पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top