Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2024 08 28 at 09.09.34 jpeg

उत्तराखंड की शिक्षिका कुसुमलता गडिया को मिलेगा National Teachers Award

खबर शेयर करें

देहरादून। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से 2024 के पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों के नाम की घोषणा। इसमें प्रदेश से एकमात्र चमोली जिले की शिक्षिका कुसुमलता गडिया का चयन हुआ है। कुसुमलता पोखरी ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका हैं। उन्हें शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में पुरस्कृत किया जाएगा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों के नाम की घोषणा की गई है। यह पुरस्कार देशभर के उन शिक्षकों को दिया जाता है। जिसने अपनी प्रतिबद्धता और परिश्रम से न केवल विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।

इससे पहले कुसुमलता का चयन शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2023 के लिए हुआ है। शिक्षिका कुसुमलता ने विद्यालय में लर्निंग कॉर्नर, पेंटिंग, टीएलएम, ऑनलाइन क्लास, वाल पेंटिंग, पोस्टर अभियान के जरिए छात्र छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा से जोड़ा है। उनका मानना है कि रुचिकर शिक्षा से ही छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा दी जा सकती है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top