WhatsApp Image 2024 08 17 at 17.51.26 jpeg

महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे डॉक्टर

खबर शेयर करें

देहरादून। कोलकाता में रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में आज शनिवार से प्रदेशभर के डॉक्टर 24 घंटे का कार्य बहिष्कार पर हैं। हालांकि इमरजेंसी के लिए डॉक्टरों की सेवाएं यथावत हैं। प्रदेशभर में सरकारी व निजी अस्पतालों के डॉक्टर सड़क पर उतरे और जुलूस निकाला। डाक्टरों ने सरकार से बर्बरता करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में देशभर के डॉक्टरों का गुस्सा उफान पर है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। आईएमए ने देश के सभी डॉक्टरों को 24 घंटे के लिए सेवाएं वापस लेने की घोषणा की। आपात सेवाएं जारी रहेंगी। ओपीडी भी बंद रहेंगी और वैकल्पिक सर्जरी को भी टाल दिया जाएगा।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top