Uttarakhand DIPR
bujurga jpg

80 वर्ष के बुजुर्ग ने 34 वर्ष की महिला से की शादी, सोशियल मीडिया से हुई दोस्ती

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। सोशियल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद 80 वर्ष के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी उम्र की आधी से भी कम उम्र की महिला से शादी रचा ली। इस शादी के बाद दोनों की चर्चाएं जोर में हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के रहने वाले एक बुजुर्ग ने अपनी उम्र से आधी से भी कम उम्र की महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाली महिला से शादी रचा ली। दूल्हा बने बुजुर्ग की उम्र 80 वर्ष है तो वहीं दुल्हन की उम्र 34 वर्ष है। बताया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती सोशियल प्लेटफार्म में हुई। दोनों ने न्यायालय जाकर एक वकील के माध्यम से कोर्ट मैरिज की है।

इस अवसर पर उनके कुछ परिचित भी मौजूद रहे। सुसनेर न्यायालय परिसर में ही हनुमान मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह किया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दूल्हा बालूराम बागरी सोशियल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। उनके बड़ी संख्या में फालोअर्स भी हैं। सोशियल मीडिया पर ही एक दिन बालूराम की बातचीत शीला इंगले से हुई। काफी दिनों तक आपसी बातचीत के बाद दोनों ने शादी रचाकर एक साथ रहने का फैसला कर लिया। अब इस शादी के चर्चे भी जोरों पर हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top