Uttarakhand DIPR
accident

ध्याड़ी सिमलखेत मार्ग पर पिकअप खाई में गिरी, चालक की मौत

खबर शेयर करें

Report ring desk

अल्मोड़ा। ध्याड़ी.सिमलखेत मोटर मार्ग में एक पिकअप के खाई में गिरने से पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

ध्याड़ी -सिमलखेत मोटर मार्ग में शनिवार की शाम को सिमलखेत से ध्याड़ी की तरफ आ रहा पिकअप कठार पुल के निकट खाई में जा गिरी। दन्या थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि वाहन को मदन सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी दौलीगाड़ तहसील भनोली चला रहे थे।

दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप को खाई में गिरता देख मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घायल को 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी लाया गया लेकिन डाक्टरों ने मदन को मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top