Uttarakhand DIPR

एक हफ्ते में जारी होगा समूह ग की 23 भर्तियों का कैलेंडर

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद राज्य लोक सेवा आयोग समूह ग की 23 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर एक सप्ताह में जारी करेगा। इसके तहत करीब 7000 पदों पर भर्ती परीक्षा कराई जाएगी। अक्तूबर नवंबर में तीन से चार भर्तियों के विज्ञापन जारी हो जाएंगे और दिसंबर.जनवरी में परीक्षा भी करा दी जाएगी। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने उम्मीदवारों से संयम बरतते हुए तय तिथियों के हिसाब से परीक्षा की तैयारी करने की अपील की है।

 

पिछले सप्ताह सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 23 भर्तियां कराने की जिम्मेदारी राज्य लोक सेवा आयोग को दी थी। इसके बाद 10 सितंबर को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि आयोग अपनी परीक्षाओं को बाधित किए बिना अलग से इन 23 भर्तियों का काम करेगा। सोमवार को दोबारा बैठक हुई।

 

बैठक के बाद आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि भर्तियों के लिए एक सप्ताह के भीतर कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अक्तूबर नवंबर में प्राथमिकता के आधार पर तीन से चार भर्तियों की विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी और दिसंबर 22 से जनवरी 2023 तक इनकी परीक्षाएं आयोजित करा दी जाएंगी। बता दें कि सोमवार सुबह ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को जल्द कैलेंडर जारी करने के निर्देश दिए थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top