yuvak scaled

युवक का शव मिलने पर क्षेत्र में दहशत

खबर शेयर करें

Report ring Desk

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के समीप ग्राम घुरसों के लिंक मार्ग पर शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा होने से इलाके में दहशत फैल गई। युवक पातलीबगड़ का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा नगर के करीब ग्राम घुरसों के लिंक मार्ग पर आज सुबह एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर एनटीडी पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करवाई, जिसकी पहचान अल्मोड़ा के निकटवर्ती गांव पातलीबगड़ निवासी महेंद्र भाकुनी पुत्र स्व जगत सिंह भाकुनी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक कालीमठ के पास एक रेस्टोरेंट चलाता था और जाखनदेवी में किराए के मकान में रहता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top