Uttarakhand DIPR
push

पुष्कर सिंह धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

खबर शेयर करें

Report ring Desk

देहरादून। देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पुष्कर सिंह धामी को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही 8 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। शपथ लेने के तुरंत बाद पुष्कर धामी ने पीएम मोदी का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही पुष्कर धामी लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने वाले प्रदेश के पहले नेता भी बन गए। धामी राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बने हैं। पुष्कर सिंह धामी के साथ 8 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन रामदास और सौरभ बहुगुणा ने मंत्री पद की शपथ ली। प्रेमचंद्र अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। मंत्री बनने के लिए रेखा आर्य आज फिर परंपरागत परिधान में पहुंची थी। सतपाल महाराज पगड़ी पहनकर आए थे।

इन प्रदेशों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, हमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top