Uttarakhand DIPR
Ritu

रितु खंडूरी बनेंगी पहली महिला स्पीकर

खबर शेयर करें

Report ring Desk

देहरादून। उत्तराखण्ड को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है। पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। धामी के साथ ही आठ मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। परेड ग्राउंड में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) धामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूद रहेंगे। मंत्री पद के लिए सतपाल महाराज, धनसिंह रावत, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, गणेश जोशी शपथ ले सकते हैं। इसी के साथ उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार महिला स्पीकर बनाई गई हैं। रितु खंडूरी प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनेंगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top