Uttarakhand DIPR
Raipur

रायपुर रेलवे स्टेशन पर विस्फोट, 6 जवान घायल

खबर शेयर करें

Report ring Desk

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर विस्फोट होने से सीआरपीएफ के छह जवान घायल हो गए। इनमें एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल जवानों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विस्फोट की घटना प्लेटफॉर्म नंबर 2 की बताई जा रही है। हादसे का कारण डेनोटर ब्लास्ट बताया जा रहा है। सभी जवान स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे। घटना शनिवार सुबह छह बजे की है। कहा जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब टे्रन स्टेशन पर खड़ी थी। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर विस्फोट होते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

वहीं इस घटना के बाद सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि डेटोनेटर को ट्रेन की बोगी में रखते ही यह ब्लास्ट हुआ। बॉक्स रखने में लापरवाही के चलते इस ब्लास्ट का कारण माना जा रहा है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top