Uttarakhand DIPR
manish

पिथौरागढ़ के मनीष ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

खबर शेयर करें

Report ring desk

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के युवा पर्वतारोही मनीष कसनियाल ने एवरेस्ट फतह की है। पिथौरागढ़ के कासनी गांव निवासी एवं आइस संस्था के सदस्य मनीष कसनियाल ने मंगलवार सुबह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी 8848 मीटर ऊंची सागरमाथा पर पहुंच कर देश का झंडा लहराया।

इस दौरान उसके साथ सिक्किम निवासी पर्वतारोही मनीता प्रधान और दो नेपाली शेरपा शामिल थे। इनके एवरेस्ट में चढ़ते ही बेस कैंप से सूचना आइस संस्था को दी गई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार और भारतीय पर्वतरोहण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मैसिफ एवरेस्ट अभियान के लिए 12 पर्वतरोहियों का चयन हुआ था।

इस अभियान के लिए टीम लीडर मनीष कसनियाल को बनाया गया था। अभियान के लिए 12 सदस्यीय दल को चार टीमों में बांटा गया। तीन टीमों ने एवरेस्ट के निकट की तीन चोटियों का आरोहण करना था। मनीष और सुनीता को एवरेस्ट चढऩा था। एक अप्रैल को इस दल को नई दिल्ली से खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री किरण रिजजु ने हरी झंडी दिखा कर काठमांडू को रवाना किया।

 

2811202601

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top