Uttarakhand DIPR

CBSE ,CISCE और ISC की 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद

खबर शेयर करें

Report ring desk

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद कर दिया गया है। सीबीएसई के बाद सीआइएससीई  (CISCE), इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) ने  कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा  रद कर दी है। ज्ञात हो कि 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद करने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री के फैसले के बाद अन्य राज्यों की भी 12 वीं की बोर्ड परीक्षा को रद किए जाने की उम्मीद है।

इस बारे में भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद (सीआईएससीई) के अध्यक्ष डॉ जी इम्मानुएल ने कहा कि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा रद कर दी गई है। परिणामों को संकलित करने पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top