Uttarakhand DIPR
Lalkila

77वां स्वतंत्रता दिवस के लिए लालकिले के आसपास की सुरक्षा चाकचौबंद

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। पन्द्रह अगस्त को इस बार देश अपना 77वां स्वतंत्रत दिवस मनाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ïली के ऐतिहासिक लाल किले से ध्वजारोहण करेंगे और यहीं से पीएम मोदी देश की जनता को संबोधित करेंग। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में देश के कई वीवीआईपी शामिल होंगे। साथ ही कई देशों के राजदूत और विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इस बड़े आयोजन को देखते हुए लाल किले के आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में बदला जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यहां 10 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा चुका है। इसके साथ ही 1 हजार कैमरे, एंटी-ड्रोन सिस्टम भी तैनात किए जा रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस के भव्य कार्यक्रम को देखते लालकिला को पुलिस किले में बदल दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर हर साल हजारों की भीड़ होती है। वहीं इस बार अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कोविड के बाद पहली बार कोरोना प्रोटोकोल लागू नहीं होगा। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस पुरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा, लाल किले की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में पीएम किसान योजना के लाभार्थियों सहित करीब 2 हजार लोगों को न्यौता भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट से मुताबिक पहली बार इजराइल तकनीक से लैस 550 फेस केमरे लगाए जाएंगे जो किसी भी संदिग्ध अपराधी को पहचान कर लेंगे। इसके साथ की लाल किले के आसापास 300 मकानों पर किसी भी आपातस्थिति से निपटने के लिए स्ïनाइपर को तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि आंतकी हमले को देखते हुए एंटी. ड्रोन सिस्टम, एयर डिफेंस सिस्टम, शार्प शुटर्स, स्वात टीम, एसपीजी, सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवान तैनात किए गए हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top