Dr Vikash

दिल्ली एम्स में कोरोना से 25 वर्षीय डाॅक्टर की मौत

Report ring desk

नई दिल्ली। एम्स के एक डॉक्टर की सोमवार सुबह कोरोना से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह पिछले दो महीने से बीमार थे। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इंटर्नशिप कर रहे थे। 

हिसार के रहने वाले डॉक्टर विकास सोलंकी (25) ने 2012 में एम्स में एमबीबीएस में एडमिशन लिया था। एम्स की प्रवेश परीक्षा में डॉक्टर विकास ने प्रथम स्थान हासिल किया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह इंटर्नशिप कर रहे थे। 

दो माह पहले वह संक्रमण की चपेट में आ गए थे। संक्रमित होने के बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी। इसके चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा था।

पिछले डेढ़ महीने से वह वेंटिलेटर पर  थे।  राजधानी में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 27 स्वास्थ्य कर्मियों की मौत हो चुकी हैं। इनमें छह डॉक्टर भी शामिल हैं।

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top