hrish2

अल्मोड़ा के युवा कवि हरीश ‘हरदा पहाड़ी’ उत्तराखंड काव्य महोत्सव में साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित

Report ring Desk

रुद्रपुर। हाल ही में विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करने वाली उत्तराखंड की प्रसिद्ध बुलंदी साहित्यिक संस्था की ओर से नगर निगम परिसर रुद्रपुर में ‘उत्तराखंड काव्य महोत्सव’ का सफल कवि सम्मेलन आयोजित करवाया गया। इस कार्यक्रम में अल्मोड़ा जिला के नैनी-जागेश्वर के युवा कवि हरीश ‘हरदा पहाड़ी’ को साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ‘हरदा पहाड़ी’ ने अपने काव्यपाठ से दर्शक दीर्घा में उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर खूब तालियां बटोरी। इस बार अपने काव्यपाठ में ‘हरदा पहाड़ी’ ने श्रृंगार पर कविताएं पढ़ी। इससे पहले भी कवि ‘हरदा पहाड़ी’ पहाड़, पलायन व नारी सशक्तिकरण जैसे विषयों पर अपनी कविताएं लिख चुके हैं। यही नहीं बुलंदी साहित्यिक संस्था के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड वर्चुअल कवि सम्मेलन में भी इन्होंने काव्यपाठ किया था।

युवा कवि हरीश ‘हरदा पहाड़ी’ का कहना है कि उन्हें बचपन से ही लिखने का शौक रहा है। बुलंदी के जरिये उनकी कलम को पंख मिले हैं। कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर रामपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि विवेक बादल बाजपुरी ने किया।

harish

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top