posio

तीन बच्चों और दो बैलों को जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया

Report ring desk

अल्मोड़ा।  अल्मोड़ा जनपद के एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों के साथ विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसने अपने दो बैलों को भी विषाक्त पदार्थ दे दिया। हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि उसके तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

अल्मोड़ा जनपद के सरायखेत निवासी 40 वर्षीय महिपाल सिंह ने अपनी बेटी हिमांशी (9 वर्ष ) यशपाल (12) वर्ष हंसपाल (13 वर्ष ) को जहरीला पदार्थ खिलाने के बाद खुद भी गटक लिया। उसने अपने दो बैलों को भी विषाक्त पदार्थ खिला दिया। बताया जाता है कि बैलों की मौत हो गई। इसकी भनक लगते ही परिजन एवं ग्रामीण चारों को सुबह रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय उपचार के लिए लाए। वहीं हालत बिगड़ने पर उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उपचार के दौरान महिपाल की मौत हो गई, जबकि उसके तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

महिपाल  लॉक डाउन से पहले दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते थे। मार्च में घर आ गए थे। तब से बेरोजगार थे और खेतीबाड़ी कर रहे थे। खेती से पेट भरने लायक भी नहीं होने से मानसिक रूप से परेशान थे। 

Follow us on Google News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top