नैनीताल। उत्तराखण्ड के नैनीताल में ट्रेकिंग के लिए गया युवक खाई में गिर गया। एसडीआरएफ और पुलिस ने 50 मीटर गहरी खाई से युवक को रैस्क्यू कर निकाला। युवक सकुशल बताया जा रहा है।
नैनीताल की सबसे ऊंची चाइना पीक पहाड़ी पर मुरादाबाद के कुछ युवक ट्रैकिंग के लिए आए थे। इसमें मानपुर निवासी 24 वर्षीय साजिद पुत्र खुर्शीद भी शामिल थाा। ट्रेकिंग के दौरान खुर्शीद का पैर अचानकफिसल गया और वह 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई और एसडीआरएफ टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने ट्रैक कर खुर्शीद को तलाशा। टीम ने घायल खुर्शीद को निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से रोड तक पहुंचाया।
खुर्शीद की जांच करने पर पता चला है कि उसके सिर पर चोट आई है। खुर्शीद को प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया।







Leave a Comment