Uttarakhand DIPR
Prakash

सेराघाट मेला देखने गया युवक 4 दिन से लापता, घर वालों ने लिखाई रिपोर्ट

खबर शेयर करें
– दिल्ली में नौकरी करता है प्रकाश, उत्तरैणी मेला देखने गया था सेराघाट

सेराघाट, अल्मोड़ा। धौलछीना ब्लॉक के ग्राम पंचायत लिंगडुता का एक युवक मेला देखने सेराघाट गया था, चार दिन बीतने के बावजूद जब वह घर नहीं लौटा तो घर वालों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और लापता युवक को जल्द से जल्द ढूंढने क गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लिगुडता ग्राम सभा का पतलचौरा गांव का युवक प्रकाश राम (उम्र 28 वर्ष)पुत्र धन राम 15 जनवरी को उत्तरैणी मेला देखने के लिए सेराघाट गया था। मेले से सभी लोग घर लौट आए लेकिन प्रकाश घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने अपने सभी नाते-रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से भी युवक के बारे में पता लगाया, लेकिन चार दिन बीतने के बावजूद प्रकाश का कहीं पता नहीं लग पाया। अब परिजनों व रीठागाड़ दगडिय़ो संघर्ष समिति ने लापता युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट धौलछीना थाने में लिखवाई है और युवक की जल्द से जल्द खोजबीन करने की मांग की है।

रीठागाड़ दगडिय़ो संघर्ष समिति का कहना है कि पतलचौरा गांव का युवक प्रकाश दिल्ली के एक होटल में काम करता है, वह उत्तरैणी त्यौहार के लिए घर आया था और मेला देखने के लिए सेराघाट गया था। लेकिन वह मेला से वापस नहीं लौटा। युवक के अचानक गायब होने से उसके माता-पिता, पत्नी व बच्चे बहुत चिंतित हैं और उनका रो रोकर बुरा हाल है। परिजन युवक के वापस लौटने की आस लगाए बैठे हैं।। युवक प्रकाश के पिता धन राम का कहना है कि उनका एक ही बेटा है, जो अचानक लापता हो गया है। प्रकाश के अचानक लापता होने से क्षेत्र के लोग भी चिंतित हैं। लापता युवक का परिवार काफी गरीब है। प्रकाश के दो बेटियां व एक बेटा है।

Seraghat 1

 

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top