गोपेश्वर। सिक्किम में एनएचपीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे में उत्तराखंड के एक युवा इंजीनियर की भी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र स्थित गुनियाला गांव निवासी प्रवीन नेगी के रूप में हुई है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रवीन नेगी अपने सरल, मिलनसार और कर्मठ स्वभाव के लिए जाने जाते थे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एचसीसी की मायापुर-पीपलकोटी परियोजना से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने देश की विभिन्न रेलवे और निर्माण परियोजनाओं में अपनी सेवाएं देकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही परिजनों और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रवीन नेगी को एक प्रतिभाशाली और समर्पित इंजीनियर बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।







Leave a Comment