Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 07 24 at 17.56.36

जंतर-मंतर पर धरने में पहुंचा उत्तराखंड पुलिस का निलंबित जवान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने में पहुंचे उत्तराखंड पुलिस का निलंबित कर्मी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वर्दी में दिखाई दे रहा व्यक्ति शेर सिंह है, जो उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल रह चुका है और वर्ष 2025 में निलंबित किया गया था।

कांस्टेबल शेर सिंह हरिद्वार के जटबाहदरपुर गांव का निवासी है। सितंबर 2025 में भूमि संबंधित मामले में एसटीएफ ने कांस्टेबल शेर सिंह और कांस्टेबल हसन जैदी को गिरफ्तार किया था।

दरअसल, इन दोनों पर उत्तराखंड में कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि के गिरोह के साथ मिलीभगत कर पीड़ित पक्ष को धमकाने और संपत्ति बेचने का दबाव बनाने का आरोप लगा था। एसटीएफ ने दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

बताया जा रहा है कि शेर सिंह दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर शामिल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए उसकी वर्तमान स्थिति और वर्दी पहनने के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

वीडियो में वह कह रहा है कि जब देश ही नहीं बचेगा तो इस नौकरी का क्या करुंगा उत्तराखंड पुलिस की नौकरी छोडकर कॉकरोचों की रक्षा करने आया हूं।
बताया जाता है कि शेर सिंह की तैनाती पूर्व में पिथौरागढ़ जिले में रही थी। वर्ष 2025 में हरिद्वार से निलंबित चल रहा है। यह सिपाही हरिद्वार का निवासी है। इस संबंध में वीडियो भी प्रसारित हो रहा है। पुलिस मुख्यालय ने भी पूरे प्रकरण की जानकारी तलब की है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top