Uttarakhand DIPR
foggy weather in city cold eather 759

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के साथ सर्दी की दस्तक:

खबर शेयर करें

Report ring desk

उत्तराखंड में मानसून खत्म होने के साथ ही मौसम हल्का-हल्का सर्द होने लगा है और इसी के साथ तापमान में भी लगातार कमी आई है। माना जा रहा है अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में भी कई डिग्री की गिरावट आ जाएगी।

राजधानी में चार दिन के भीतर दो डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। और दिन का तापमान अभी भी 33 डिग्री के आसपास बना हुआ है। राजधानी में रातंे ठंडी होने लगी हैं लेकिन दिन में अभी भी तेज धुप जरूर है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है।

मैदानी हिस्सों में आशंका यह भी जताई जा रही है कि बादल भी छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक 8 अक्टूबर दोपहर बाद कोहरा आ सकता है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top