Uttarakhand DIPR
Murder

पत्नी ने लोहे की रॉड मारकर की पति की हत्या

खबर शेयर करें

बाजपुर। जोगीपुरा गांव में सोमवार देररात दंपती के बीच विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने पति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, इसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लोहे की रॉड को भी बरामद कर लिया है।

सोमवार देर रात गांव जोगीपुरा निवासी दंपती के बीच   विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे पति की मौत हो गई। घटना के बाद महिला ने बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने तहरीर देकर बताया कि उसकी भतीजी का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसका भाई शादी करने से मना कर रहा था। जिसको लेकर उसके भाई की हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी महिला और उसकी बेटी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top