नई दिल्ली। दिल्ली में एक चुनावी जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक-एक करके भाजपा प्रत्याशियों से परिचय कर रहे थे। इस दौरान पटपडग़ंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र नेगी ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो प्रधानमंत्री ने भी झुककर तीन बार रविन्द्र नेगी के पैर छू लिए। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया सहित और टीवी चैनलों में भी प्रसारित होने लगा। लोग इस वीडियो को लाइक और फारवर्ड भी करने लगे।
प्रधानमंत्री दिल्ली के घोंडा विधानसभा के यमुना खादर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान प्रधानमंत्री भाजपा प्रत्याशियों से परिचय कर रहे थे। पटपडग़ंज सीट से भाजपा प्रत्याशी रविन्द्र नेगी ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री ने भी रविन्द्र नेगी के तीन बार पैर छू लिए। यह नजारा लोगों के मन को भा गया और सोशल मीडिया समेत टीवी चैनलों में भी यह वीडियो प्रसारित होने लगा। दरअसल रविन्द्र नेगी की यह आदत रही है कि जब भी कोई बुजुर्ग महिला-पुरुष या माता-बहनों से वे मिलते हैं तो वे हमेशा पूरी आत्मीयता से उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। प्रधानमंत्री को भी अक्ïसर देखा जाता है कि जब भी कोई बुजुर्ग महिला या पुरुष उनके पैर छूता है तो वह उनके पैर भी छू लेते हैं।
पटपडग़ंज सीट से लगातार दूसरी बार चुनाव लड़ रहे नेगी की मजबूत दावेदारी
पटपडग़ंज विधानसभा सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे रविन्द्र नेगी मूल रूप से उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। रविन्द्र नेगी पश्चिमी विनोद नगर में रहते हैं और विनोद नगर वार्ड संख्या-198 से निगम पार्षद हैं। नेगी की गिनती भाजपा के तेज तर्रार युवा नेताओंं में आती है। वे लगातार दूसरी बार पटपडग़ंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार इसी सीट से वे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से बेहद करीबी वोटों से हार गए थे। इस बार उनके सामने आप के अवध ओझा हैं। इस बार रविन्द्र नेगी की पटपडग़ंज सीट से दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। रविन्द्र नेगी भाजपा के सक्रिय युवा नेता हैं। वे समाज के हर वर्ग के साथ खड़े नजर आते हैं। पटपडग़ंज सीट पर उत्तराखण्ड के वोटर काफी मात्रा में हैं जिसका सीधा फायदा नेगी को मिलने की उम्मीद है।


