Uttarakhand DIPR
Whatsuapp

व्हाट्सएप ला रहा है ऐसा टैक्स्ट मैसेज फीचर, एक बार पढऩे पर स्वत: गायब हो जाएगा संदेश

खबर शेयर करें

व्हाट्सएप ला रहा है ऐसा टैक्स्ट मैसेज फीचर, एक बार पढऩे पर स्वत: गायब हो जाएगा संदेश

नई दिल्ïली। व्हाट्सएप लगातार अपने प्लेटफॉर्म को अधिक सुरक्षित और निजी बनाने के लिए नए फीचर्स पर काम कर रहा है। फोटो, वीडियो और वॉइस मैसेज के लिए व्यू वंस सुविधा देने के बाद अब कंपनी टैक्स्ट मैसेज के लिए भी इसी तरह का फीचर लाने की तैयारी कर रही है। इस नए अपडेट के जरिए यूजर्स ऐसे संदेश भेज सकेंगे जिन्हें सामने वाला व्यक्ति केवल एक बार पढ़ पाएगा। संदेश पढऩे के बाद वह स्वत: चैट से गायब हो जाएगा।

रिपोट्र्स के मुताबिक व्हाट्सएप एंड्रॉयड के बीटा वर्जन में व्यू वन्स टैक्ïस्ट फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह सुविधा उन लोगों के लिए खास साबित हो सकती है जो संवेदनशील या गोपनीय जानकारी साझा करते समय अतिरिक्त सुरक्षा चाहते हैं। इससे चैट में स्थायी रिकॉर्ड बनने की संभावना कम होगी और निजी संवाद अधिक सुरक्षित हो सकेंगे।
जानकारी के मुताबिक यह फीचर एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.22.7 में देखा गया है। जब कोई यूजर टेक्स्ट मैसेज टाइप करेगा, तब उसे सामान्य तरीके से भेजने के बजाय सेंड बटन को कुछ सेकंड तक दबाकर रखना होगा। इसके बाद एक विशेष मेन्यू दिखाई देगा, जिसमें सेंड एज व्यू वन्स का विकल्प मिलेगा। इस विकल्प का चयन करने पर भेजा गया मैसेज केवल एक बार पढ़ा जा सकेगा। जैसे ही रिसीवर संदेश खोलकर पढ़ेगा और चैट से बाहर निकलेगा, वह संदेश अपने आप गायब हो जाएगा। इसके बाद उसे दोबारा एक्सेस नहीं किया जा सकेगा।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top