पौड़ी। पौड़ी के पलोटा गांव के एक ग्रामीण ने ग्राम प्रधान का हथोड़े से सिर फोड़ दिया। ग्राम प्रधान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम प्रधान को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी तहसील के अंतर्गत पलोटा गांव के रहने वाले एक ग्रामीण ने ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह पंवार पर हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में प्रधान के सिर पर गहरी चोट आई हैं। ग्राम प्रधान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी वऊरार बताया जा रहा है।

