Uttarakhand DIPR
cilender jpg

सिलेंडर फटने से झोपड़ी में लगी आग, महिला झुलसी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। झोपड़ी में रखा रसोई गैस सिलेंडर फटने से झोपड़ी में आग लग गई जिसकी चपेट में आने से एक महिला भी आग में झुलस गई। आग में झुलसी महिला को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

मिली जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर मल्ला क्षेत्र में महिला का परिवार बटाइदार का काम करता है, जो लोगों के खेतों में काम करते हैं। वे एक झोपड़ी बनाकर यहां पर रहते हैं। झोपड़ी के अंदर रखा सिलेंडर अचानक फट गया और देखते ही देखते झोपड़ी में आग लग गई जिसकी चपेट में आने से एक महिला भी आग की चपेट में आने से झुलस गई। सूचना मिलने पर महिला को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top