Report ring desk
बागेश्वर । बागेश्वर कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत लेटी गांव की एक महिला घास काटते समय खाई में गिर गई। उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। साथ में गई अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव को दी। ग्रामीण महिला को खाई से निकालकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लेटी गांव निवासी 28 वर्षीया बसंती देवी पत्नी सोबन सिंह शनिवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ पास के जंगल में घास काटने गई थी। घास काटते समय उसका पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गई। साथ में गई अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी गांव में दी। सूचना के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। घायल महिला को खाई से निकाला और 108 के माध्मय से जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो बच्चे हैं। लड़की सात तो लड़का तीन साल का है। जिला अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


